सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शर्त लगाओगे - Funny jokes and one liner

आयकर अधिकारी ने एक वृद्ध करदाता को अपने कार्यालय में बुलाया

करदाता ठीक समय पर पहुंच गया, अपने वकील के साथ... वकिल न जाने क्यों बेहद असंमजस में नजर आ रहा था  



आयकर अधिकारी : आप तो रिटायर हो चुके हैं, हमें पता चला है कि आप बड़े ठाट- बाट से रहते हैं, काम धंधा कुछ नहीं इसके लिए पैसे कहां से आते हैं..जनाब,...? 😎

करदाता : महराज छोटे मोटे जुएं में जीतता रहता हूं 😌

आयकर अधिकारी : हमें यकीन नहीं बेवकूफ मत बनाओ 

करदाता : मैं साबित कर सकता हूं। क्या आप एक Demo देखना चाहते हैं....? 😎

आयकर अधिकारी : चलो अच्छी बात है, जरा हम भी देखें शुरू हो जाइए 😀

करदाता : एक हज़ार रुपए की शर्त लगाने के लिए क्या आप तैयार हैं....? 😀
मैं यह दावा कर रहा हूं कि मैं अपनी ही एक आंख को अपने दांतों से काट सकता हूं 😀

आयकर अधिकारी : क्या......? नामुमकिन, लग गई शर्त! 😎

करदाता अपनी शीशे की एक कृत्रिम आंख निकालकर, 
अपने दांतों से काटा.,.... Hindipie.blogspot.com
हकबकाये आयकर अधिकारी ने हार मान ली और एक हज़ार रुपया उस वृद्ध करदाता को दिया 😎

करदाता : अब दो हज़ार की शर्त लगाने के लिए तैयार हो.....? 😀 
मैं अपनी दूसरी आंख को भी काट सकता हूं 😂

आयकर अधिकारी ने गौर से दुसरी आंख को देखा सोचा, जाहिर है कि यह अंधा तो नहीं है..... 😎
उसकी दूसरी आंख शीशे की नहीं हो सकती, कैसे कर पाएगा.....? देखते हैं 😎
फिर बोला : लग गई शर्त..... 

करदाता ने अपने नकली दांत मुंह से निकालकर, अपनी आंख को हलके से काटा.. 😀

आयकर अधिकारी हैरान हुआ पर कुछ कह नहीं सका.. 
और चुपचाप दो हज़ार रुपये अदा कर दिए 😂

करदाता ने आगे कहा : चलो एक और मौका देता हूं तुम्हें...... 😀 
दस हज़ार की शर्त लगाने के लिए तैयार हो.....? 😀

आयकर अधिकारी ने कहा : अब कौन-सी बहादुरी का प्रदर्शन करोगे....? 😎

करदाता ने कहा : आपके कमरे में कोने में कूड़े का डिब्बा देख रहे हो....? मेरा दावा है कि मैं यहां आपके मेज के सामने खड़े होकर..... 
सीधे उस डिब्बे के अंदर थूक  सकता हूं...... 😀
और आपके कमरे पर एक बूंद भी नहीं गिरेगी.... 😂

ऐका ऐक उसका वकील जोर से चिल्लाया : मत लगाओ, भगवान के लिए मत लगाओ..... 😎

लेकिन आयकर अधिकारी नहीं माना 😀
उसने देखा कि दूरी १५ फुट से भी ज्यादा है और कोई भी यह काम नहीं कर सकेगा......? 😎 
और इस काडी़ये से तो ये बिल्कुल भी नहीं हो सकेगा... 😎
बहुत सोचकर अपने खोए हुए पैसे को वापस जीतने की उम्मीद से..... 
शर्त लगाने के लिए तैयार हो गया 😎

वकील ने माथा ठोक लिया 😎 

करदाता मुंह सिधा करके, शुरू हो गया पर आखीर में उसकी कोशिश नाकामयाब रही.... 😀 

आयकर अधिकारी का कमरा थूक से खराब कर दिया........ 😂
अब पहली बार  आयकर अधिकारी  खुश हुआ 😂 

पर उसने देखा करदाता का वकील करीब करीब रो रहा है 😎

उसने पूछा : क्या बात है, वकील साहब......? 

वकील ने कहा :अब  क्या कहूं आज सुबह इस शैतान के खाला से मैने ईस केस कि पेरवी का प्रस्ताव रखा तो ईसने मुझसे दस आदमीयों के सामने पचास हज़ार की शर्त लगा दी ...... 😂कि ईसे किसी वकील कि कोइ जरुरत नहीं है 
और यह कि यह इनकम टैक्स वालों के कमरे पर थूक के वापस आयेगा और इन्कमटैक्स वाले लोग इसका कुछ भी न कर  पायेंगे ....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे, मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!! - funny jokes & One liners in hindi #2

  funny jokes & One liners: -  कल शाम को सोचा था, 2 पेग मार के 10 बजे तक घर पहुँच जाऊंगा ये पेग और टाइम कब आपस में बदल गए.. पता ही नहीं चला funny jokes & One liners: -  इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!!   funny jokes & One liners: -  तू हँस, तू मुस्कुरा और रोना कम कर दे जिंदा हैं तू, जिन्दगी की नाक में दम कर दे। Hindipie.blogspot.com   funny jokes & One liners: -  मेरा एक दोस्त मुझे मैथ्स का खुदा मानता है...... क्योंकि 🤘🏻. एक बार मैने उसे इस तरह समझाया था🤓. एक बार मैने उससे पूछा 2/3 और 3/2 में कौन संख्या अधिक है. वह उत्तर नहीं दे सका.😟. फिर मैंने पूछा दो बोतल में तीन आदमी या तीन बोतल में दो आदमी... किसमें ज्यादा मिलेगा.🤔. उसने सही सही जवाब दे दिया.🍷.😄🤭   funny jokes & One liners: -  मोहल्ले में एक दो भाभी  ऐसी जरूर होती है जो "सबका साथ सबका विकास " पर पूरा ध्यान रखती है 😂😂😂😂😂😂😂  Hindipie.blogspot.com funny jokes & One liners: -  शुक्...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥