एक आदमी बाल कटवाने गया। बातों-बातों में उसने नाई से कहा कि वह रोम (Rome) यात्रा पर जा रहा है। 💇🏻♀️ नाई बोला: "रोम..?? वहाँ क्यों जा रहे हो..?? वहाँ तो भीड़ होती है, गंदगी होती है, और सब तरफ इटालियन ही इटालियन भरे पड़े हैं। तुम तो पागल हो जो रोम जा रहे हो। अच्छा, कैसे जा रहे हो वहाँ..?? "😏 आदमी बोला: "यूनाइटेड एयरलाइंस से जा रहे हैं। हमें बहुत अच्छा रेट मिला!" ✈️ नाई बोला: "यूनाइटेड..?? वो तो घटिया एयरलाइंस है! उनके प्लेन पुराने हैं, एयर होस्टेस बदसूरत होती हैं, और वे हमेशा लेट होते हैं। अच्छा, कहाँ ठहरोगे रोम में..??" 🏨 आदमी बोला: "डाउनटाउन इंटरनेशनल मैरियट में।"🌝 नाई चिढ़कर बोला: "वो होटल तो एकदम खटारा है! कमरे छोटे हैं, स्टाफ रूखा है, और दाम आसमान छूते हैं। अच्छा, वहाँ करोगे क्या..??" 😏 आदमी बोला: "वेटिकन सिटी जाएंगे और उम्मीद है कि पोप को देख पाएंगे।" नाई हँसकर बोला: "हाहाहा... पोप को देखोगे..?? तुम और लाखों लोग! दूर से देखोगे तो वो चींटी जैसा लगेगा। इस बेकार ट्रिप के लिए तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ ...
Unique knowledge for all