सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना, भगवान मिलेंगे कभी न कभी लिरिक्स हिन्दी में | Charno me dhyan lagaye rakhana prarthana

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे, कभी न कभी



भगवान मिलेंगे, कभी न कभी,

भगवान मिलेंगे, कभी न कभी

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे कभी न कभी।


फूलों में नहीं, कलियों में नहीं,

काँटों में मिलेंगे, कभी न कभीं

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे कभी न कभी।


नदियों में नही , नालों में नही

सागर में मिलेंगे कभी न कभी

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे कभी न कभी।



सूरज में नहीं, चंदा में नहीं,

तारों में मिलेंगे, कभी न कभी

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे कभी न कभी।


गंगा में नहीं, यमुना में नहीं,

सरयू में मिलेंगे, कभी न कभी

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे कभी न कभी।


बागों में नहीं, खलियानो में नहीं,

जंगल में मिलेंगे, कभी न कभी

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे कभी न कभी।


मंदिर में नहीं, मस्जिद में नहीं,

गुरद्वारे में मिलेंगे, कभी न कभी

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे कभी न कभी।


मथुरा में नहीं, गोकुल में नहीं,

मेरे मन में मिलेंगे, कभी न कभी

चरणों मे ध्यान लगाएं रखना,

भगवान मिलेंगे कभी न कभी।

टिप्पणियाँ