सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिमाग को अन्दर से खा जाती है ये बुरी आदतें , आज ही करे बंद - These bad habits eat the mind from inside, stop it today

दिमाग शरीर का महत्वपूर्ण अंग है शरीर कितना भी सुंदर क्यों ना हो लेकिन दिमाग में गड़बड़ी आपकी खूबसूरती को फीका कर देती है , इसलिए हमें अपने अंदर ऐसी आदतों को बिल्कुल जगह नहीं देनी चाहिए , जिससे दिल और दिमाग पर बुरा असर पड़े. क्योंकि एक बार कोई नकारात्मक सोच आपके मन पर हावी हो जाती है तो उस से निकलना बहुत मुश्किल होता है और यह अंदर ही अंदर आपको खोखला कर देती है।




आज आपको कुछ ऐसी गलत आदतों के बारे में बताएंगे जिनको आज ही आपको अपने जीवन से निकाल देना चाहिए : - 

सोशल मीडिया : - आजकल लोग सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं ज्यादातर समय आप अपने फोन के साथ ही गुजारते हैं जिसके कारण आप की शारीरिक गतिविधियां कम हो गई है दिनभर स्क्रीन को देखते रहने की आदत दिमाग को कमजोर बना सकती है. Hindipie.blogspot.com




बहुत ज्यादा नेगेटिव न्यूज़ देखना : - भी आपके दिमाग पर बहुत बुरा असर डालता है इससे आपके अंदर नकारात्मकता और गुस्सा बढ़ जाता है , इसलिए जहां तक हो सके नेगेटिव न्यूज़ या नकारात्मक टीवी शो नहीं देखें. Hindipie.blogspot.com

लोगों से बातचीत कम करना : - इसके अलावा लोगों से बातचीत कम करना , लोगों से कटा कटा रहना भी आपके लिए ठीक नहीं है , यह भी आपके जीवन में नकारात्मकता भर देता है , जिससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता रहता है.




सोने और उठने की टाइमिंग : - सोने और उठने की टाइमिंग का सही ना होना भी आपके दिमाग को कमजोर बना देता है, इससे भी आपका दिमाग सुस्त पड़ जाता है इसलिए अपने दिनचर्या अपने रूटीन को ठीक रखना बहुत जरूरी है.

मन की बात : - अपने मन की बात को किसी से शेयर ना करना भी आपको अंदर ही अंदर खाता रहता है . जो आगे चलकर दिमागी बीमारियों का रूप ले सकता है.




बचपन की यादें : - अगर आप बचपन में किसी तरह के ट्रामा से गुजरे हैं , जिससे आप अभी तक भुला नहीं पा रहे हैं तो भी यह आपको मानसिक रूप से कमजोर बना सकता है , अतः जितना जल्दी हो सके अपने बचपन की ऐसी बुरी यादों को निकाल फेंके. Hindipie.blogspot.com




इसके अलावा दिन भर कुर्सी पर बैठे रहना , बहुत ज्यादा मीठे का सेवन , शराब का सेवन , ड्रग्स को लेना , निराश रहना , हर चीज में नकारात्मकता ढूंढना भी आपकी सेहत और मस्तिष्क पर बुरा असर डालती है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे, मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!! - funny jokes & One liners in hindi #2

  funny jokes & One liners: -  कल शाम को सोचा था, 2 पेग मार के 10 बजे तक घर पहुँच जाऊंगा ये पेग और टाइम कब आपस में बदल गए.. पता ही नहीं चला funny jokes & One liners: -  इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!!   funny jokes & One liners: -  तू हँस, तू मुस्कुरा और रोना कम कर दे जिंदा हैं तू, जिन्दगी की नाक में दम कर दे। Hindipie.blogspot.com   funny jokes & One liners: -  मेरा एक दोस्त मुझे मैथ्स का खुदा मानता है...... क्योंकि 🤘🏻. एक बार मैने उसे इस तरह समझाया था🤓. एक बार मैने उससे पूछा 2/3 और 3/2 में कौन संख्या अधिक है. वह उत्तर नहीं दे सका.😟. फिर मैंने पूछा दो बोतल में तीन आदमी या तीन बोतल में दो आदमी... किसमें ज्यादा मिलेगा.🤔. उसने सही सही जवाब दे दिया.🍷.😄🤭   funny jokes & One liners: -  मोहल्ले में एक दो भाभी  ऐसी जरूर होती है जो "सबका साथ सबका विकास " पर पूरा ध्यान रखती है 😂😂😂😂😂😂😂  Hindipie.blogspot.com funny jokes & One liners: -  शुक्...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥