सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रूस के बारे में रोचक तथ्य क्या हैं, जो हम भारतीयों को नहीं पता? | interesting facts about russia

रूस एक ऐसा देश है जो यूरोप और एशिया के बीच स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है जिसकी कुल भूमि क्षेत्रफल लगभग 17.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। रूस की राजधानी मॉस्को है और यह एक फेडरल संघीय गणतंत्र है जिसमें 85 सबसे कम स्तरीय सबडिवीजन शामिल हैं। इसकी आधिकारिक भाषा रूसी है।

रशिया USA से करीब दोगुना बड़ा है. रशिया इतना बड़ा है कि यहाँ पर 11 अलग-अलग टाइम जोन है.

रूस का कुल क्षेत्रफल प्लूटो ग्रह से अधिक है. रूस की लम्बाई-चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर है जोकि चन्द्रमा के व्यास का लगभग तीन गुना है. Hindipie.blogspot.com

Russia के पास प्राकृतिक संसाधनों का खजाना है. रूस के पास जितना पेट्रोलियम, खनिज तत्व आदि है, उसका मूल्य करीब 75 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक है. रूस में तेल की इतनी सरी पाइपलाइन फैली हुई हैं कि उससे दुनिया को 6 बार लपेटा जा सकता है.

यह भी पढ़े : - आयुर्वेद में वर्णित स्वर्ण (सोना) बनाने की कला

दुनिया में Natural Gas का सबसे बड़ा स्रोत रूस के पास है. रूस प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भी है. दुनिया में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा भंडार रूस के पास है. पेट्रोलियम के क्षेत्र में 8 वां सबसे बड़ा स्रोत भी रशिया के पास है.

रशिया में बहुतायत में पाए जाने वाले मुख्य धातु और खनिज तत्व इस प्रकार है. तांबा, चूना पत्थर, सोना, मैगनिशियम, माइका, एल्युमीनियम, कोबाल्ट, कोयला, बोरान, आर्सेनिक, टाइटेनियम, निकेल, स्टील, बॉक्साइट, वनैडियम, टिन, टंगस्टन, पोटाश, कैडमियम, पेट्रोलियम, फॉस्फेट आदि.

दुनिया के कुल सोने का करीब 40% स्रोत रशिया के पास है. रशिया की Rusal नामक कम्पनी अकेले दुनिया के कुल एलुमिनियम उत्पादन का 11% प्रोड्यूस करती है. Hindipie.blogspot.com

दुनिया में इंडस्ट्रियल डायमंड का 25% उत्पादन रूस से आता है. इसके अतिरिक्त महंगे रत्न और पत्थर के क्षेत्र में दुनिया का 25% स्टॉक रूससप्लाई करता है.

दुनिया की 10 सबसे बड़ी नदियों में से 4 रूस में ही है. दुनिया में पाए जाने वाले कुल जंगल का 5वां हिस्सा Russia में साइबेरिया के जंगल कवर करते हैं.

Siberian diamonds

Russia ने दुनिया को हजारों कई महत्वपूर्ण अविष्कार दिए जैसे कि ट्रांसफार्मर, टेप रिकॉर्डर, हेलीकाप्टर, सिंथेटिक रबर, अर्क वेल्डिंग, रेडियेटर, टेलीग्राफ, पाउडर मिल्क इत्यादि. सन 1957 में दुनिया की पहली सैटलाइट स्पुतनिक भी रशिया ने ही बनाई और अन्तरिक्ष में भेजी थी.

दुनिया का सबसे बड़ा बम Tsar Bombaरूस के पास है. Tsar Bomba की अद्वितीय मारक क्षमता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह हिरोशिमा नागासाकी में प्रक्युत एटॉमिक बम से 1400 गुना अधिक शक्तिशाली है. यह एक अकेला बम द्वितीय विश्व युद्ध में प्रयोग किये कुल बमों के 10 गुना के बराबर है. 


यह भी पढ़े : - बीरबल और अकबर की पहली मुलाकात | अकबर बीरबल की कहानी

दुनिया में सर्वाधिक न्यूक्लियर हथियार (करीब 8500) रशिया के पास है. Russia दुनिया में हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भी है. Hindipie.blogspot.com

रशिया दुनिया का एक अकेला ऐसा देश है जिसके बॉर्डर 14 देशों को छूते है. ये देश हैं ; नॉर्वे, एस्टोनिया, लाटविया, लिथुआनिया, चाइना, बेलारूस, अज़रबैजान, पोलैंड, मंगोलिया, नार्थ कोरिया, कज़ाकिस्तान, यूक्रेन, जॉर्जिया, फ़िनलैंड.

Siberian forest

रशिया की साक्षरता दर बहुत अच्छी है. यह करीब 99.7% है. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे लिखना-पढना न आता हो.

The Trans-Siberian Railway दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे लाइन है. रशिया की यह रेल लाइन दुनिया की सबसे व्यस्ततम रेलवे लाइन में से एक है. ट्रांस-साइबेरियन रेलवे की कुल लम्बाई 9,289 किलीमीटर है.

साफ मीठे जल की समस्या दुनिया के सभी देशों में एक चिंता का विषय है. इस मामले में प्रकृति रशिया पर मेहरबान है. दुनिया में साफ मीठे जल के कुल स्रोत का 20% हिस्सा Russia की सिर्फ एक झील में है. इस झील का नाम Lake Baikal है. यह दुनिया की सबसे गहरी झील भी है।

धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे, मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!! - funny jokes & One liners in hindi #2

  funny jokes & One liners: -  कल शाम को सोचा था, 2 पेग मार के 10 बजे तक घर पहुँच जाऊंगा ये पेग और टाइम कब आपस में बदल गए.. पता ही नहीं चला funny jokes & One liners: -  इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!!   funny jokes & One liners: -  तू हँस, तू मुस्कुरा और रोना कम कर दे जिंदा हैं तू, जिन्दगी की नाक में दम कर दे। Hindipie.blogspot.com   funny jokes & One liners: -  मेरा एक दोस्त मुझे मैथ्स का खुदा मानता है...... क्योंकि 🤘🏻. एक बार मैने उसे इस तरह समझाया था🤓. एक बार मैने उससे पूछा 2/3 और 3/2 में कौन संख्या अधिक है. वह उत्तर नहीं दे सका.😟. फिर मैंने पूछा दो बोतल में तीन आदमी या तीन बोतल में दो आदमी... किसमें ज्यादा मिलेगा.🤔. उसने सही सही जवाब दे दिया.🍷.😄🤭   funny jokes & One liners: -  मोहल्ले में एक दो भाभी  ऐसी जरूर होती है जो "सबका साथ सबका विकास " पर पूरा ध्यान रखती है 😂😂😂😂😂😂😂  Hindipie.blogspot.com funny jokes & One liners: -  शुक्...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥