सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुनिया की एकमात्र जीव प्रजाति जहां मादा नहीं नर होते हैं प्रेगनेंट, जानिए क्या है पूरा माजरा ?

संसार मे जलीय जीवों की लाखों प्रजातियां होती हैं. एक प्राणी तो ऐसा है जिसमें मादा नहीं, बल्कि नर गर्भधारण करते हैं.

क्या आप उस जीव के बारे में जानते हैं जहां फीमेल नहीं बल्कि मेल प्रेगनेंट होते हैं? आइए आज जान लीजिए..

सी हॉर्स (SeaHorse) वो जलीय जीव हैं जिनमें मादा नहीं, बल्कि नर गर्भधारण करते हैं और बच्चे को जन्म देते हैं.

हिंदी में SeaHorse को समुद्री घोड़े या अश्वमीन कहते हैं. कहीं-कहीं इन्हें सीहोर या पाइपफिश भी कहते हैं.




हिंदी में SeaHorse को समुद्री घोड़े या अश्वमीन कहते हैं. कहीं-कहीं इन्हें सीहोर या पाइपफिश भी कहते हैं.

अश्वमीन असल में एक विचित्र प्रकार की मछली होती हैं, जो समुद्र में रहती हैं, ये हिप्पोकैम्पस जीनस में आती हैं.

नर अश्वमीन अपने बढ़ते भ्रूणों को अपनी पूंछ में लगी एक थैली में सेते हैं. यह थैली मादा स्तनधारियों के गर्भाशय के समान होती है.




SeaHorse का सिर घोड़े के सिर से मिलता-जुलता है, इसलिए इसे समुद्री घोड़ा कहते हैं.

इसका शरीर चिकना होता है. पूँछ सांप जैसी होती है.




आपको जानकार हैरानी होगी कि यूनानियों द्वारा इस छोटे जीव को "समुद्र राक्षस" कहा जाता था.

सी हॉर्स की लगभग 47 प्रजातियां होती हैं. हालांकि ये हर देश में नहीं मिलतीं. अमेरिका में केवल 10 प्रजाति मिलती हैं. Hindipie.blogspot.com




सी हॉर्स दो तरह के पंखों से जल में विचरण करते हैं. इनके पंख प्रति सेकंड लगभग 35 से 40 बार फ्लैप करते हैं.

यह अक्सर गर्म समुद्रों के पास समुद्री घास और छोटे-छोटे पौधों के साथ पूँछ की कुंडली बनाकर चिपका रहता है.




सी हॉर्स की की लंबाई 2.5 सेमी से 30.5 सेमी तक होती है. ये फिन का इस्तेमाल करते हुए सीधी स्थिति में तैरते हैं.

कहते हैं कि नर सी हॉर्स के पेट पर कंगारू की तरह थैली होती है. मादा इसी थैली में अंडे देती है. Hindipie.blogspot.com




नर सी हॉर्स की इसी थैली में ही अंडों से बच्चे बनते हैं. इस प्रक्रिया में लगभग 45 दिन का समय लगता है.

सी हॉर्स की अधिकतर आदतें समुद्री मछलियों से अलग होती हैं. जबकि ये खुद एक तरह की मछली है. Hindipie.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रश्मिरथी - वर्षों तक वन में घूम-घूम कविता - रामधारी सिंह दिनकर

वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,   सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को, दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को, भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये। 'दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल पाँच ग्राम, रक्खो अपनी धरती तमाम। हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे! दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशिष समाज की ले न सका, उलटे, हरि को बाँधने चला, जो था असाध्य, साधने चला। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान् कुपित होकर बोले- 'जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे। यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है, मुझमें विलीन झंकार सकल, मुझमें लय है संसार सकल। अमरत्व फूलता है मुझमें, संहार झूलता है मुझमें। 'उदयाचल मेरा दीप्त भाल, भूमंडल वक्षस्थल विशाल, भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं, मैनाक-मेरु पग मेरे हैं। दिप...

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥