सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मर्लिन मुनरो से जुड़ी एक घटना - Marlin Munro

कभी-कभी महानता चमक में नहीं, झुक जाने में होती है! 🌱✨

मैरिलिन मुनरो को विश्व की सबसे सुंदर महिला कहा गया है—और वो रही भी इतनी सुंदर कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सदर तक उसपे फ़िदा थे। 🌍👑💫

मुनरो से जुड़ी एक कहानी, एक गल्प अक्सर सुनाई जाती है जिसे सुनकर-पढ़कर उस महिला की वो ख़ूबसूरती महसूस होती है जो दिखती नहीं, केवल महसूस की जा सकती है। 💭❤️
कहानी कुछ इस तरह है—
वर्ष 1954 में जापान के एक सैन्य अस्पताल में एक युवा अमेरिकी सैनिक स्ट्रेचर पर निश्चल पड़ा था। 🏥🪖

उसकी रीढ़ टूट चुकी थी।
चेहरा नीचे की ओर था।
वह न बैठ सकता था, न करवट बदल सकता था।
उसकी दुनिया बस इतनी-सी रह गई थी—
फर्श की ठंडी पट्टी ❄️,
बिस्तर का कठोर किनारा 🛏️
और एक घिसा-सा तकिया…
जो अब इंसानों से ज़्यादा उसका साथी बन गया था। 😔
ये सैनिक उल्टा पड़ा केवल फर्श की तरफ़ देखता रहता—
वो फर्श ही घायल सैनिक की दुनिया था। 🌫️
उसी समय मैरिलिन मुनरो अमेरिकी सैनिकों से मिलने अस्पताल आई थीं। 🌸

घावों, थकान और पीड़ा से भरे वार्डों से गुजरती हुई—
मानो किसी उजड़े आँगन में अचानक धूप उतर आई हो। ☀️
जहाँ पट्टियाँ थीं, वहाँ वह साँसों-सी हल्की गर्माहट लेकर पहुँची थीं। 🤍

जब वह उस सैनिक के पास रुकीं, तो सब समझ गईं।
वह उन्हें देख नहीं सकता था।
न सिर उठा सकता था, न गर्दन मोड़ सकता था।
वह उस कमरे में मौजूद
दुनिया की सबसे मशहूर और खूबसूरत महिला को भी
देख पाने में असमर्थ था। 🌍✨
लेकिन मैरिलिन मुनरो ने
किसी की परवाह ना करते हुए

ख़ुद झुक गईं—
ताकि वह उन्हें देख सके। 🙇‍♀️💞
उस घायल सैनिक ने
दुनिया की सबसे सुंदर महिला को देखा—
वह उसे दिखीं। 👀✨
उस सैनिक के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। 😊
और मैरिलिन मुस्कुरा दीं। 🌷

इस घटना की शायद कोई तस्वीर ना हो 📸❌
मुनरो को लोग केवल उसके सौंदर्य और हुस्न से याद करें—
लेकिन उस सैनिक के लिए
वो फर्श नहीं,
मुनरो का झुका हुआ, मुस्कुराता हुआ चेहरा ही दुनिया बन गया। 🌎❤️

मानो उसका दर्द कुछ क्षणों के लिए गायब हो गया हो। 🕊️
ना मालूम उस अनजान सैनिक का क्या हुआ—
क्या वो ज़िंदा भी रहा या नहीं…
लेकिन मुनरो ने
अपना मानव जीवन सार्थक कर लिया। 🌼

यदि कोई तुम्हें देखने हेतु उठ ना सकें,
तो तुम्हें झुक जाना चाहिए! 🙏
यही मानव होने की पहली शर्त है! 🤍✨

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रश्मिरथी - वर्षों तक वन में घूम-घूम कविता - रामधारी सिंह दिनकर

वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,   सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को, दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को, भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये। 'दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल पाँच ग्राम, रक्खो अपनी धरती तमाम। हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे! दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशिष समाज की ले न सका, उलटे, हरि को बाँधने चला, जो था असाध्य, साधने चला। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान् कुपित होकर बोले- 'जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे। यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है, मुझमें विलीन झंकार सकल, मुझमें लय है संसार सकल। अमरत्व फूलता है मुझमें, संहार झूलता है मुझमें। 'उदयाचल मेरा दीप्त भाल, भूमंडल वक्षस्थल विशाल, भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं, मैनाक-मेरु पग मेरे हैं। दिप...

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥