सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Stockholm sindrom in Hindi

स्टॉकहोम सिन्ड्रोम: - 'स्टॉकहोम सिंड्रोम' नाम मिला था  स्टॉकहोम में 23 अगस्त 1973 को जब पैरोल पर छूटे एक अपराधी जान-एरिक ओल्सन ने अपने साथियों को लेकर क्रेडिटबैंकन बैंक में अपने दोस्त क्लार्क ओलोफ़सन को जेल से रिहा करवाने के लि डकैती की थी और उस दौरान उसने चार बैंक कर्मचारियों (तीन महिलाएँ और एक पुरुष) को बंधक बना लिया था।

डकैत ने बंधकों के साथ अच्छा बर्ताव किया था और उन्हें अपनी मजबूरी बताई थी, इन 6 दिनों में डकैत और बंधकों के बीच भावनात्मक संबंध बन गए थे, ये भी एक ब्रेन वॉश गेम था जो डकैतों ने काम में लिया था।

रिहा होने के बाद, कुछ बैंक कर्मचारियों ने अदालत में बैंक लुटेरों के खिलाफ गवाही देने से इनकार कर दिया बल्कि उनके बचाव के लिए धन भी जुटाया था।

घटना की जांच कर रहे एक अपराध विज्ञानी और मनोचिकित्सक ने कुछ बैंक कर्मचारियों द्वारा बैंक लुटेरों के प्रति दिखाए गए लगाव को दर्शाने के लिए "स्टॉकहोम सिंड्रोम" शब्द का विकास किया।

स्टॉकहोम सिंड्रोम का मूल ये है कि दुर्व्यवहारकर्ता के साथ मिलकर काम करके और उसके खिलाफ लड़ने के बजाय, पीड़ित अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। जब उनके दुर्व्यवहारकर्ता द्वारा उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचाया जाता है, तो पीड़ित कृतज्ञ महसूस कर सकते हैं और अपने दुर्व्यवहारकर्ता को मानवीय भी मान सकते हैं।

इस सिंड्रोम के चलते लोगों को अपने abusers (कष्ट देने वाले) से ही लगाव हो जाता है, यह एक सुनियोजित ब्रेन वाशिंग रणनीति भी कही जाती है। 

इस माइंड गेम को सियासतदानों ने भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वो अपने भाषणों से जनता को बलिदान देने के लिए तैयार करते हैं और खुद को जनता का सबसे बड़ा हितैषी बताते हैं जबकि होता इसके उलट है। उन बैंक डकैतों ने बंदूक़ के बल पर स्टाफ को बंधक बनाया था, नेता जनता को नफ़रत से डराकर सुरक्षित रखने का गेम खेल कर मानसिक ग़ुलाम बना रहे हैं।

किसी को राष्ट्रीय खलनायक बताकर जनता को उससे डराते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि जनता तकलीफ़ उठा ले तो इस खलनायक का काम तमाम कर दिया जाएगा।

यही वजह है कि इस सिंड्रोम के पीड़ितों को अपने abusers (कष्ट देने वाले) से ही लगाव हो जाता है, यह एक सुनियोजित ब्रेन वाशिंग रणनीति भी कही जाती है।

स्टाॅकहोम सिंड्रोम के लक्षण दूसरी बातों में भी देखे जाते हैं, जैसे इंजीनियरिंग के छात्रों में. जब आप पूछेंगे कि रैगिंग कैसी लगती थी ? तो बोलेंगे कि सर, बड़ा मजा आता है, सीनियर लोगों ने जिंदगी जीना सिखा दिया,  जबकि सच्चाई ये थी कि उनको कई बार नंगा कर पीटा भी जाता था।

राजनीति में नेताओं ने स्टॉकहोम सिंड्रोम गेम को डिकोड कर लिया है यही वजह है कि कभी गैस तो कभी पेट्रोल तो कभी डीज़ल की कीमतें बढ़ती हैं, कभी टैक्स बढ़ता है, तो कभी रेल किराए बढ़ते हैं लोग महंगाई, भुखमरी, नोटबंदी, बेरोज़गारी, साम्प्रदायिकता, किसानों की आत्म हत्याएं और ट्रेनों में काॅकरोचों की तरह ठू़से जाने के कष्ट उठाने के बावजूद लोग सरकार के गुण गाते नज़र आते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥

इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे, मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!! - funny jokes & One liners in hindi #2

  funny jokes & One liners: -  कल शाम को सोचा था, 2 पेग मार के 10 बजे तक घर पहुँच जाऊंगा ये पेग और टाइम कब आपस में बदल गए.. पता ही नहीं चला funny jokes & One liners: -  इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!!   funny jokes & One liners: -  तू हँस, तू मुस्कुरा और रोना कम कर दे जिंदा हैं तू, जिन्दगी की नाक में दम कर दे। Hindipie.blogspot.com   funny jokes & One liners: -  मेरा एक दोस्त मुझे मैथ्स का खुदा मानता है...... क्योंकि 🤘🏻. एक बार मैने उसे इस तरह समझाया था🤓. एक बार मैने उससे पूछा 2/3 और 3/2 में कौन संख्या अधिक है. वह उत्तर नहीं दे सका.😟. फिर मैंने पूछा दो बोतल में तीन आदमी या तीन बोतल में दो आदमी... किसमें ज्यादा मिलेगा.🤔. उसने सही सही जवाब दे दिया.🍷.😄🤭   funny jokes & One liners: -  मोहल्ले में एक दो भाभी  ऐसी जरूर होती है जो "सबका साथ सबका विकास " पर पूरा ध्यान रखती है 😂😂😂😂😂😂😂  Hindipie.blogspot.com funny jokes & One liners: -  शुक्...