सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Neeraj Chopra Biography in Hindi - नीरज चोपड़ा की जीवनी हिंदी में

Neeraj Chopra Biography in Hindi: नीरज चोपड़ा भारतीय ट्रैक एंड फिल्ड एथलीट है जो की अपनी कड़ी मेहनत और अपने समर्थकों के अटूट विश्वास से लगातार टोक्यो ओलिंपिक 2021 में भाला फेंक के भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता और उसके बाद अब पेरिस ओलोम्पिक 2024 में  भी पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया। नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसम्बर 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के छोटे से गांव खंडरा में हुआ था।


आज के इस पोस्ट में हम नीरज चोपड़ा के जीवन के बारे में जानेंगे की एक मध्यम वर्गीय परिवार से आया हुआ लड़का अपने दृढ़ता और कड़ी मेहनत से देश का नाम रौशन कर रहा है। तथा हम जानेंगे की नीरज चोपड़ा कौन है उनका बचपन कैसा रहा उनके परिवार में कौन कौन सदस्य है और जानेंगे की Neeraj Chopra Kon Hai, Neeraj Chopra Biography in Hindi, Paris Olympic 2024 Performance, Neeraj Chopra Career, Neeraj Chopra Major Achievements, Neeraj chopda age, Neeraj chopda net worth, Neeraj chopda height, Neeraj chopda gold medal आदि।


नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय (Neeraj Chopra Biography in Hindi)

Neeraj Chopra Biography in Hindi: नीरज का जन्म 24 दिसम्बर 1997 को हरयाणा के मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। नीरज हरियाणा के पानीपत जिले के छोटे से गांव खंडरा से तालुक रखते है। नीरज चोपड़ा को बचपन से ही खेलो में रूचि था वह अपने दोस्तों क साथ गाँव में क्रिकेट कबड्डी जैसा फिजिकल स्ट्रेंथ वाला खेल खेला करते थे। नीरज शुरू से ही बेहद मेहनती है और अपनी दृढ़ता से (Tokyo Olympics 2021) में भारत के लिए भाला फेंक के पहला गोल्ड मैडल भी जीता और अब पेरिस ओलोम्पिक 2024 में रजत पदक भी अपने नाम किया।


बचपन में नीरज को हमेशा उनके मोटापे के लिए चिढ़ाया जाता था, जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें समझाया और बाद में पानीपत के एक जिम में दाखिला करा  दिया। भारतीय एथलेटिक्स का पर्याय बन चुके नीरज चोपड़ा ने खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। एक मोटे लड़के से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तक का उनका सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 अगस्त 2021 को पुणे छावनी के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) स्टेडियम का नाम बदलकर “नीरज चोपड़ा स्टेडियम” कर दिया।

स्विटजरलैंड टूरिज्म ने नीरज चोपड़ा को अपना "फ्रेंडशिप एम्बेसडर" नियुक्त किया।


वह सिर्फ 11 साल के थे जब उसने भाला में अपनी रुचि विकसित की जब वह जयवीर (जय चौधरी) से मिले जो पानीपत स्टेडियम में जेवेलिन थ्रो का अभ्यास करते थे , वह एक भाला एथलीट थे जो हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। नीरज के बिना ट्रेनिंग लिए ही 40 मीटर थ्रो से प्रभावित होकर जयवीर उनके पहले कोच बने। नीरज ने करीब एक साल तक जयवीर साहब से ट्रेनिंग ली।


13 साल की उम्र में, उन्हें पानीपत के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया था, जो उनके घर से चार घंटे की दूरी पर था। वहां उन्हें लंबी दूरी की दौड़ और भाला फेंक के लिए प्रशिक्षित किया गया और लगभग 55 मीटर के लक्ष्य को हासिल किया।


नीरज चोपड़ा ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक भी जीते है और देश का नाम गर्वे से ऊंचा किया। हरियाणा के छोटे गाँव से भारत के लिए गोल्ड मैडल लाना बहुत बड़ी बात है और इसके लिए ढृढ़ता मेहनत और लगन की जरुरत होती है।


नीरज चोपड़ा के परिवार में उनके माता पिता और दो बहने है। नीरज के पिता का नाम सतीश कुमार चोपड़ा है जो की किसान है और नीरज चोपड़ा माता का नाम सरोज देवी जो की गृहिणी है। नीरज की दो बहने है जिनका नाम क्रमशः सरिता और संगीता है।


Neeraj Chopra Education | नीरज चोपड़ा की शिक्षा 


Schooling -------- BVN Public School

Graduation ------- Dayanand Anglo-Vedic College, Chandigarh

Bachelor of Arts -- Lovely Professional University, Jalandhar


नीरज चोपड़ा: भारतीय सेना में नियुक्ति

दक्षिण एशियाई खेलों में उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर भारतीय सेना ने नीरज चोपड़ा को राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशंड ऑफिसर के पद की पेशकश की थी। उन्हें नायब सूबेदार का पद दिया गया, जो एथलीटों के लिए आसानी से उपलब्ध होने वाला पद नहीं है। 


उन्हें 2016 में औपचारिक रूप से जेसीओ के रूप में शामिल किया गया और प्रशिक्षण के लिए छुट्टी दी गई।


Neeraj Chopra Awards | नीरज चोपड़ा के पुरस्कार 

वर्ष ---- पुरस्कार ------ विवरण

2020 ---- पद्म श्री ----- भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

2018 --- अर्जुन पुरस्कार ------ खेल में उत्कृष्टता के लिए

2021 --- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार --- भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार

2021 ----- इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर (स्पेशल कैटेगरी) ---- भारतीय खेल सम्मान, विशिष्ट योगदान के लिए


नीरज चोपड़ा का उम्र कितनी है?

नीरज का जन्म 24 दिसम्बर 1997 को हरियाणा के मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। आप जन्म तिथि के अनुसार इनकी वर्तमान आयु की गणना कर सकते है.



नीरज चोपड़ा से जुड़े कुछ प्रचलित प्रश्न : - 


नीरज चोपड़ा की ऊंचाई ( Height ) कितनी है ?

उनकी ऊंचाई 178 मीटर है, यानी उनकी लंबाई 5 फीट 11 इंच है और वजन 86 किलोग्राम है। 


नीरज चोपड़ा ROR?

नीरज चोपड़ा RoR जाती के है, ROR समुदाय के लोग भारत के हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में रहते हैं।


क्या नीरज चोपड़ा जाट है?

नहीं नीरज चोपड़ा जाट नहीं है नीरज ROR समुदाय के है जो की भारत के हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में रहते हैं।


नीरज चोपड़ा का नेट Net Worth कितना है?

नीरज चोपड़ा का Net Worth INR 37 crore (अनुमानित ) है और लगातार बढ़ रही है.


धन्यवाद् .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे, मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!! - funny jokes & One liners in hindi #2

  funny jokes & One liners: -  कल शाम को सोचा था, 2 पेग मार के 10 बजे तक घर पहुँच जाऊंगा ये पेग और टाइम कब आपस में बदल गए.. पता ही नहीं चला funny jokes & One liners: -  इस होली बस इतना..."मलाल " रह गया...!!! तेरे गाल रह गये कोरे मेरे हाथों मे गुलाल रह गया…!!!   funny jokes & One liners: -  तू हँस, तू मुस्कुरा और रोना कम कर दे जिंदा हैं तू, जिन्दगी की नाक में दम कर दे। Hindipie.blogspot.com   funny jokes & One liners: -  मेरा एक दोस्त मुझे मैथ्स का खुदा मानता है...... क्योंकि 🤘🏻. एक बार मैने उसे इस तरह समझाया था🤓. एक बार मैने उससे पूछा 2/3 और 3/2 में कौन संख्या अधिक है. वह उत्तर नहीं दे सका.😟. फिर मैंने पूछा दो बोतल में तीन आदमी या तीन बोतल में दो आदमी... किसमें ज्यादा मिलेगा.🤔. उसने सही सही जवाब दे दिया.🍷.😄🤭   funny jokes & One liners: -  मोहल्ले में एक दो भाभी  ऐसी जरूर होती है जो "सबका साथ सबका विकास " पर पूरा ध्यान रखती है 😂😂😂😂😂😂😂  Hindipie.blogspot.com funny jokes & One liners: -  शुक्...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥