सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi kahaniyan - हैंडसम नौजवान

तृप्ति काफी देर से देख रही थी

पापा जबसे ऑफिस से लौटे हैं, मम्मी से पता नहीं क्या बातें किए जा रहे हैं, मुझे कुछ समझ भी नहीं आ रहा, कान लगा तो रही हूं, पर कुछ पल्ले नहीं पड़ा, थोड़ी देर बाद दोनो मेरे कमरे में आए और बोले, "पापा के दोस्त हैं न श्याम अंकल, उन्होंने तुम्हारा हाथ मांगा है अपने बेटे राजीव के लिए, दोनो के चेहरे से खुशी टपकी सी पड़ रही थी राजीव बैंक मैनेजर था, मैने काफी टाइम से उसे देखा तो नहीं था, पर काफी पुरानी पारिवारिक मित्रता थी दोनो परिवारों में।



बात तो मेरे भी खुश होने की थी, पर मैं खुश क्यों नहीं हो पा रही थी, कारण भी मैं जानती थी, अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में जबसे उसके, भाई अरविंद को देखा, तबसे, दिलो दिमाग पर वही छाया हुआ था, उसका भी मुझे बार बार देखना, कहीं न कहीं मुझे बहुत खुशी दे रहा था, सच कहूं तो हमारी जोड़ी जैसे उपर से बनकर आई हो, ऐसी जोड़ी थी हमारी, मेरी सहेली भी मुझे चिढ़ाने लगी थी, जल्दी ही तुझे अपनी भाभी बनाकर लाऊंगी, थोड़ा इंतजार कर।

मैं तो मन ही मन कल्पनाओं में उसे अपना बना चुकी थी, दिन रात उसी के ख्यालों में गुम रहने लगी थी, ऐसे में राजीव के रिश्ते का आना मुझे बहुत विचलित कर रहा था, पर मम्मी पापा से कहती भी क्या? सहेली तो ब्याह कर सात समुंदर पार जा चुकी थी।

अगले दिन श्याम अंकल को पूरे परिवार के साथ

खाने पर बुलाया गया, आंटी, राजीव और उसकी छोटी बहन रीता आए, मुझे बुलाया गया, उचटती निगाह से राजीव को देखा, सामान्य शक्ल सूरत का, सामान्य कद काठी का, हंसमुख सा लडका था, मुझे लगा ये मेरे साथ कैसा लगेगा?, कहां मै सुंदर गोरी इतनी खूबसूरत, कहां वो बिल्कुल साधारण, इसीलिए अंकल ने पापा को बिना दहेज का लालच देकर प्रभावित कर लिया है,

मुझे और राजीव को कुछ समय के लिए अकेले छोड़ा गया, वो कुछ मुझसे पूछता रहा, मैं बस उनके जवाब देती रही , वो मेरा संकोच समझता रहा, और मैं सोचती रही, कब ये लोग जाएं।

मैं बहुत परेशान, सहेली का फोन नंबर भी नहीं, होता भी तो क्या बोलती? वक्त निकलने लगा, मैं मना भी नही कर पाई और शादी की तैयारियां होने लगी और मैं राजीव की दुलहन बनकर उनके घर आ गई। सभी मुझे बहुत प्यार करते पर अभी भी मैं राजीव की अपने सहेली के भाई से बराबरी करती और उसे हर बात में नीचा ही पाती, पर वो खुशी खुशी मेरे नखरे, चिड़चिड़ाहट भी हंसकर बरदाश्त कर लेता,

हम मुंबई आ गए, जहां राजीव की पोस्टिंग थी, राजीव ने बहुत प्यारा फ्लैट लिया था, सारी सुविधाओं से भरपूर घर था, मेड आकर घर का सारा काम कर जाती, मुझे कोई भी परेशानी नहीं थी, हर वीक एंड में हम घूमने, शॉपिंग के लिए जाते, ऊपर से तो मैं खुश रहने की एक्टिंग करती पर अंदर से मैं खुश होकर भी पूरी तरह खुश नहीं रह पाती

वक्त गुजरा और मैं दो नन्हें शैतानों की मां बन गई, अब दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहने लगीं, पर राजीव, अभी भी वैसा ही था, हर काम में मेरी मदद करना, हर ख्वाइश पूरी करना, वाकई बहुत अच्छा इंसान है, मैं भी सोचने पर मजबूर हो जाती,

मम्मी पापा का फोन आया, छोटे भाई की शादी थी, मम्मी ने थोड़ा जल्दी आने को कहा, जिससे उनकी थोड़ी मदद कर पाऊं, काफी समय से जा नहीं पाई थी , तो मैं भी बहुत खुश होकर तैयारियों में जुट गई, भाई भाभी के लिए गिफ्ट, मम्मी पापा, सासू मां ससुर जी सबके लिए गिफ्ट ली, राजीव ने खूब खुश होकर शानदार शॉपिंग करवाई।

हम घर पहुंचे, बच्चे दादा दादी से मिले, मम्मी ने कहा, " राजीव बहू को मम्मी पापा के घर ले जाओ। वहां ज्यादा जरुरत है बहू की, वो लोग बेकरारी से राह ताक रहे होंगे" मैं घर पहुंची, सब बहुत खुश हो गए, मम्मी सारी गिफ्ट दिखा रहीं, जो नई बहू के लिए ली थीं, सारा दिन बस इसी में निकल गया, शाम की फ्लाइट से राजीव चले गए, छुट्टियां कम थीं तो शादी के समय ही आने वाले थे वो।

रात को खाने के समय मम्मी ने बताया, तुम्हारी सहेली विदेश से आई है , एक दिन बाजार में मिली थी, न जानें क्यों मेरा मन सहेली के घर जाने को व्याकुल हो उठा, उसके घर के नंबर पर फोन किया, और दूसरे दिन उसके घर आने की सूचना भी दे दी।

कुछ अजीब सा महसूस कर रही थी, फिर भी जाना चाहती थी, जैसे ही उसके घर पहुंची, जोर जोर से चिल्लाने, झगड़ने की आवाज़ आने लगी, अंदर धीरे से कदम रखा तो देखा, सहेली के जिस भाई के लिए मैं दीवानी रही, अपनी खूबसूरत जिंदगी , अपने इतने प्यार करने वाले पति को कमतर समझती रही, वो अपनी बीबी से झगड़ा कर रहा था, माता पिता से बदसलूकी कर रहा था, मुझे देखकर अर्थपूर्ण सी हंसी हंसा, उपर से नीचे देखने का इतना गन्दा ढंग था की वहां खड़ा रहना भी मेरे लिए दूभर हो गया,

मैं उल्टे पांव अपने घर की तरफ भागी, मुझे अपनी किस्मत पर अपने पति पर फख्र महसूद हो रहा था, सिर्फ लुक्स, स्मार्टनेस देखना ही काफ़ी नहीं, एक अच्छा इंसान और अच्छी सोच , अच्छा चरित्र होना भी बहुत जरुरी है, ईश्वर के सामने खड़ी अपनी गलतियों की माफी मांग रही हूं, जिसने मुझे गलत होने से बचाया, और राजीव जैसा समझदार पति दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रश्मिरथी - वर्षों तक वन में घूम-घूम कविता - रामधारी सिंह दिनकर

वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,   सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को, दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को, भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये। 'दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल पाँच ग्राम, रक्खो अपनी धरती तमाम। हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे! दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशिष समाज की ले न सका, उलटे, हरि को बाँधने चला, जो था असाध्य, साधने चला। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान् कुपित होकर बोले- 'जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे। यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है, मुझमें विलीन झंकार सकल, मुझमें लय है संसार सकल। अमरत्व फूलता है मुझमें, संहार झूलता है मुझमें। 'उदयाचल मेरा दीप्त भाल, भूमंडल वक्षस्थल विशाल, भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं, मैनाक-मेरु पग मेरे हैं। दिप...

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥