सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Byju's (white hat junior) पर आपका अनुभव कैसा रहा ? | How was your experience at Byju's white hat junior ?




Byju's (white hat junior) पर आपका अनुभव कैसा रहा ? | How was your experience at Byju's white hat junior ?: - मैंने तो नहीं पर मेरी एक मित्र ने Byju's के वाइट हैट जूनियर (white hat junior) प्रोग्राम का अपने बेटे के लिए जॉइन किया था।




और उनके अनुसार उनका अनुभव कुछ इस तरह था : -

जब तक उन्होंने अपने बेटे को कोर्स के लिए (Byju's white hat junior) ज्वाइन नहीं करवाया, तब तक Byju's का प्रतिनिधि उनके पीछे पड़ा रहा। वो बार बार फोन करते रहे।

फीस के नाम पर, अच्छी खासी रकम लीं।

Byju's white hat junior प्रोग्राम के संचालक ऐसे पढ़ाते थे मानो जैसे उन्हें कोई बहुत जल्दी थीं। उनका बच्चा जैसे सिर्फ एक कस्टमर हो।

बच्चे को यदि कोई समस्या आती तो Byju's white hat junior के संचालक बच्चे को यह कहकर टोक देते की इतनी आसान सी बात भी समझ नहीं आई।

अभिभावकों/ माता पिता के शिकायत करने पर, उन्हें कहा जाता कि उनका बच्चा कमज़ोर है (जबकि वह पढ़ाई में बहुत ही अच्छा है।) और वह इस कोर्स के लायक ही नहीं है।




जब परेशान होकर अभिभावक फीस की धनवापसी (रिफंड) का अनुरोध करनें लगें तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि एक बार दी गई फीस की किसी भी हालत में वापसी नहीं होतीं।

मैं इनके विज्ञापनों को देखकर यह बात तो समझ गया हूँ कि वे पैसे कमाने के लिए बहुत ही बेकरार हैं। जिस तरह से वे तरह तरह की हस्तियों को उनके प्रचार के लिए कहतें हैं, वह उनकी बेताबी को साफ दर्शाता है।

यदि आप मुझसे पूछेंगे मैं तो यही सलाह दूंगा कि बच्चों को प्राकृतिक रूप से उनके बचपन को संवरने देना चाहिए। क्योंकि एक बार जो बचपन बीत गया वह दोबारा लौटकर कभी नहीं आएगा।

मैं इसको 10 में से 4 स्टार देता हूँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रश्मिरथी - वर्षों तक वन में घूम-घूम कविता - रामधारी सिंह दिनकर

वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,   सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को, दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को, भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये। 'दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल पाँच ग्राम, रक्खो अपनी धरती तमाम। हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे! दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशिष समाज की ले न सका, उलटे, हरि को बाँधने चला, जो था असाध्य, साधने चला। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान् कुपित होकर बोले- 'जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे। यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है, मुझमें विलीन झंकार सकल, मुझमें लय है संसार सकल। अमरत्व फूलता है मुझमें, संहार झूलता है मुझमें। 'उदयाचल मेरा दीप्त भाल, भूमंडल वक्षस्थल विशाल, भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं, मैनाक-मेरु पग मेरे हैं। दिप...

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥