सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय गणितज्ञ द्वारा खोजे गए '6174' को मैजिकल नंबर क्यों कहा जाता है? - What is Magical number 6174 detail

इस संख्या '6174' को देखने से आपको लगेगा नहीं कि ये कोई मैजिकल नंबर भी हो सकता है, लेकिन जब भी गणित में इसका इस्तेमाल किया जाता है, अच्छे-अच्छे गणितज्ञों की बोलती बंद हो जाती है. साल 1949 से लेकर अब तक ये संख्या दुनियाभर के गणितज्ञों के लिए एक पहेली बनी हुई है.

भारतीय गणितज्ञ दत्तात्रेय रामचंद्र काप्रेकर को संख्याओं के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद था. अपने इसी प्रयोग की प्रक्रिया में उनका परिचय इस रहस्यमयी संख्या '6174' से हुआ.

मुंबई विश्विद्यालय से पढ़े श्री रामचंद्र काप्रेकर ने मुंबई के देवलाली कस्बे के एक स्कूल में गणित पढ़ाते हुए अपनी ज़िंदगी गुजारी थी. उन्हें अक्सर स्कूल और कॉलेजों में गणित के कठिन से कठिन सवालों को हल करने के लिए बुलाया जाता था. वो कहते थे कि, जिस तरह नशे में रहने के लिए एक शराबी शराब पीता है. संख्याओं के मामले में मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही है.


दरअसल, साल 1949 में मद्रास में हुए एक 'गणित सम्मेलन' के दौरान काप्रेकर साहब ने दुनिया को इस संख्या से परिचित कराया था. हालांकि, उस दौर में कई बड़े गणितज्ञों ने उनकी इस खोज का मज़ाक भी उड़ाया. भारतीय गणितज्ञों ने तो इसे खारिज तक कर दिया था.

समय के काप्रेकर की इस खोज की चर्चा भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी होने लगी. सन 1970 के दशक तक अमेरिका के बेस्ट सेलिंग लेखक और गणित में रुचि रखने वाले मार्टिन गार्डर ने उनके बारे में एक लोकप्रिय साइंस मैग्ज़ीन 'साइंटिफ़िक अमेरिका' में आर्टिकल लिखा था. आज काप्रेकर और उनकी इस खोज को मान्यता मिल रही है. दुनियाभर के गणितज्ञ इस पर रिसर्च कर रहे हैं.


आख़िर ये संख्या क्यों इतनी मैजिकल है? इसे समझने के लिए आगे बताए जा रहे कुछ दिलचस्प तथ्यों को देखिए. चलिए आख़िर '6174' को Mysterious Number यानि कि जादुई संख्या क्यों कहा जाता है वो भी जान लेते हैं-

उदाहरण के लिए आप अपने मन से 4 अंकों की कोई भी संख्या चुनिए, लेकिन ध्यान रहे कि कोई भी अंक दोबारा न आए.

उदाहरण के लिए 1234 ले लेते हैं-

अब इन्हें घटते क्रम में लिख लेते हैं- 4321

फिर इन्हें बढ़ते क्रम में लिख लेते हैं- 1234

अब बड़ी संख्या से छोटी संख्या को घटा दें- (4321 - 1234) = 3087

अब नतीजे में मिली संख्या को घटते क्रम में लिख लें- 8730

फिर नतीजे में मिली संख्या को बढ़ते क्रम में लिख लें- 0378

अब बड़ी संख्या में से छोटी संख्या को घटा दीजिए- (8730 - 0378) = 8352

अब नतीजे में मिली संख्या को घटते क्रम में लिख लें- 8532

फिर नतीजे में मिली संख्या को बढ़ते क्रम में लिख लें- 2358

अब बड़ी संख्या में से छोटी संख्या को घटा दीजिए- (8532 - 2358) = 6174 (मैजिकल नंबर)

अब मैजिकल नंबर '6174' को भी ऊपर की प्रक्रिया की तरह ही को दोहराए. यानी की बढ़ते और घटते क्रम में रखने के बाद इसे घटाएं.

(7641-1467) = 6174 जैसा कि आप देख सकते हैं, प्रक्रिया दोहराने के बाद उत्तर '6174' ही आ रहा है. आप चाहें तो इसे आगे भी दोहरा सकते हैं लेकिन नतीजा '6174' ही मिलेगा.

चलिए अब कोई दूसरी संख्या 2005 को ले लेते हैं. अब इसके साथ भी ऊपर दी गई प्रक्रियाएं दोहराइये-

5200 - 0025 = 5175

7551 - 1557 = 5994

9954 - 4599 = 5355

5553 - 3555 = 1998

9981 - 1899 = 8082

8820 - 0288 = 8532

8532 - 2358 = 6174

7641 - 1467 = 6174

अब आप ख़ुद देख सकते हैं, चाहे कोई भी 4 अंकों की संख्या चुन लें अंतिम नतीजा '6174' ही मिलेगा. इस फ़ॉर्मूले को कैप्रेकर्स कॉन्स्टेंट कहते हैं.


मैजिकल नंबर '6174' स्कूल के पाठ्यक्रम में भी शामिल है

मुंबई की 'सीग्राम टेक्नोलॉजी फ़ाउंडेशन' ने ग्रामीण और आदिवासी स्कूलों के लिए आईटी लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है. जिसने मैजिकल नंबर '6174' को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है.

अगर आप अथवा आपके मित्र, परिवार में कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हो तो जीके ट्रिक्स (GK Tricks) के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Allwikitips.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रश्मिरथी - वर्षों तक वन में घूम-घूम कविता - रामधारी सिंह दिनकर

वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,   सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को, दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को, भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये। 'दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल पाँच ग्राम, रक्खो अपनी धरती तमाम। हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे! दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशिष समाज की ले न सका, उलटे, हरि को बाँधने चला, जो था असाध्य, साधने चला। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान् कुपित होकर बोले- 'जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे। यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है, मुझमें विलीन झंकार सकल, मुझमें लय है संसार सकल। अमरत्व फूलता है मुझमें, संहार झूलता है मुझमें। 'उदयाचल मेरा दीप्त भाल, भूमंडल वक्षस्थल विशाल, भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं, मैनाक-मेरु पग मेरे हैं। दिप...

Hindi jokes new - Hindi chutkule aur One liner 2024

  Hindi jokes new - आजकल लोग बेहद स्वार्थी हो गए हैं। पेन मांगों तो ढक्कन निकल के देते हैं,  अब मेरे पास 38 पेन है बिना ढक्कन के। ****** Hindi jokes new  -  मैटर होने से पहले ही, मैटर सॉल्व किये बैठे हैं,  होशियार लोग हैं वो... जो अपने ही कास्ट में प्यार किये बैठे हैं! ***** Hindi jokes new  -  काश मैं spiderman होता , तो उसको अपने जाल में फ़ांस लेता ****** Hindi jokes new  -  घोड़े और नौजवान युद्धों की शान हुआ करते थे, आज दोनों ही शादियों में नाचते नज़र आते है। ****** Hindi jokes new  -  मोहब्बत में गोली नही मेरी जाती  बल्कि गोली खा के मारी जाती है। ****** Hindi jokes new  -  बंद दुकान के बाहर बैठे दो बूढ़े आपस में बातें करते हुए हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे थे कि एक जिज्ञासु राहगीर ने उनसे इतना खुश होने की वजह पूछी...? एक बूढ़े ने बामुश्किल अपनी हंसी पर काबू पाते हुए कहा "हमारे पास इस देश की समस्याओं को हल करने की एक शानदार योजना है, और वह योजना यह है कि सारी प्रजा को जेल में डाल दिया जाए और उन सबके साथ एक गधा भी जेल में...

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो - सामूहिक गीत | jivan me kuch karna hai to man ke maare mat baitho - Samuhik geet

प्रेरणा गीत / सामूहिक गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है पाँव मिले हैं चलने के खातिर, पाँव पसारे मत बैठो जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ तेज दौड़ने वाला खरहा, दो पाँव चलकर हार गया । धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया चलो कदम से कदम मिलाकर, दूर किनारे मत बैठो  आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है हवा चले तो महक बिखरे, तुम भी ठाले मत बैठो आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥ जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो । आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो ॥